Bollywood star Sushant Singh Rajput ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इनके चले जाने का गम फैन्स सहन नहीं कर पा रहे थे कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 साल की सोशल मीडिया स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। टिकटॉक पर यह काफी मशहूर थीं। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है। विरल भयानी ने पोस्ट शेयर कर इस बारे में लोगों को जानकारी दी है। पुलिस मौके पर सिया के घर पहुंची। छानबीन चल रही है। दोस्तों, रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।
विरल ने बताया कि बीती रात एक गाने को लेकर सिया ने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन का कहना है कि सिया उस समय ठीक और अच्छे मूड में बात कर रही थीं। अर्जुन को भी इस बारे में आइडिया नहीं कि सिया ने आखिर ऐसा क्यों किया जो उन्हें यह रास्ता चुनना पड़ा। आप भी सिया के वीडियोज़ देख सकते हैं। वह अपने कॉन्टेंट को लेकर काफी अच्छी थीं। लोग उन्हें पसंद करते थे। दुख हुआ कि सिया ने यह रास्ता चुना। अगर आप डिप्रेशन में हैं तो प्लीज यह रास्ता न चुनें।
जानकारी के अनुसार सिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्के Tiktok पर एक मिलियन (10 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। सिया दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली थीं। घर में ही उन्होंने यह कदम उठाया और घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि सिया ने जान देने से पहले अपना एक dance video भी upload किया था, जिसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा था।